मप्रः चिकित्सा महाविद्यालयों की मेस में शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन के लिए अलग किचन के निर्देश
| Sep 17, 2026, 15:59 IST
भोपाल, 17 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा महाविद्यालयों की मेस में शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग किचन रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं एवं आस्थाओं का सम्मान सुनिश्चित करना तथा किसी की भावनाएं आहत न हों, यह सुनिश्चित करना है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन चिकित्सा महाविद्यालयों की मेस में मांसाहारी भोजन बनाया जाता है, वहां शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग किचन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

