home page

इंदौरः सांवेर क्षेत्र में पहुंची सेवा संकल्प अभियान यात्रा, शिप्रा घाट पर बाइक राइडर्स का हुआ भव्य स्वागत

 | 
इंदौरः सांवेर क्षेत्र में पहुंची सेवा संकल्प अभियान यात्रा, शिप्रा घाट पर बाइक राइडर्स का हुआ भव्य स्वागत


इंदौरः सांवेर क्षेत्र में पहुंची सेवा संकल्प अभियान यात्रा, शिप्रा घाट पर बाइक राइडर्स का हुआ भव्य स्वागत


इंदौरः सांवेर क्षेत्र में पहुंची सेवा संकल्प अभियान यात्रा, शिप्रा घाट पर बाइक राइडर्स का हुआ भव्य स्वागत


- सेवा संकल्प अभियान के बाइक राइडर्स ने डकाच्या और लसुड़िया परमार के ग्रामीणों से किया संवाद

इंदौर, 30 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) तक निकाली जा रही जन सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के शिप्रा तट पर पहुँची। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद शंकर लालवानी, श्रवण चावड़ा की विशेष उपस्थिति में जन सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेयी, सरपंच त्रिशिता वाजपेयी, प्रिया मंगरोले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। यात्रा में शामिल बाइकर्स ने अपने अनुभव साझा किए।

मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी की उपस्थिति में शिप्रा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों एवं ग्रामीणों ने शिप्रा घाट के आसपास साफ-सफाई और देव दर्शन किए। घाट स्थित खेड़ापति हनुमान मन्दिर परिसर पर लगी चौपाल में मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद लालवानी ने ग्रामीणों को सेवा संकल्प बाइक यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। चौपाल में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सेवा कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे उत्साह के साथ कार्य करें।

सेवा संकल्प बाइक यात्रा शिप्रा घाट से भ्रमण करते हुए डकाच्या स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँची। यहाँ सभी बाइक राइडर्स का तुलसी के पौधे भेंटकर स्वागत किया। बाइकर्स ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डकाच्या का निरीक्षण किया और मेडिकल ऑफिसर से उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डकाच्या स्थित अंतराष्ट्रीय कबड्डी स्टेडियम पर मंत्री सिलावट, सांसद लालवानी और बाइकर्स ने कबड्डी खिलाड़ियों को ट्रेक सूट वितरित किए।

सेवा संकल्प यात्रा के प्रमुख शशांक शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही है। जो विभिन्न राज्यों से होते हुए गुजरात के वड़नगर में पहुँचेगी। जन संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सच्चे अर्थों में जन सेवक है और वे समाज के अंतिम व्यक्ति को प्रथम पायदान पर लाने के लिए प्रयासरत है। यात्रा का जगह-जगह स्वागत से अभिभूत शंशाक शर्मा ने कहा कि वाराणसी से गंगा का जल लेकर निकले है और उसे वड़नगर के शिव मंदिर पर अभिषेक किया जाएगा। यात्रा जिन जिलों से गुजरी वहाँ की नदियों का जल एकत्र कर उसे कलश में भरकर वड़नगर ले जाया जा रहा है।

सेवा संकल्प यात्रा का लसुड़िया परमार पंचायत भवन में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2047 में विकसित भारत का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा में शामिल सभी युवा ऊर्जा से भरे है और देशभक्ति से ओतप्रौत है। देश को आज ऐसे ही युवाओं की आवश्यकता है।

सांसद लालवानी ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचितों के सपने पूरा होने जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की दीदी ज्योति पटेल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के हित में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। ग्राम पंचायत लसुड़िया परमार क्षेत्र में चूड़ी के व्यवसाय से मेरी आमदनी में बड़ा इज़ाफा हुआ है।

खुशी पटेल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। मेरी तरह कई महिलाएं लखपति दीदी बन चुकीं है। स्वरोजगार के लिए ऋण मिलना भी आसान हो गया है।

कार्यक्रम में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंत्री सिलावट और श्रवण सिंह चावड़ा ने सभी बाइकर्स को बैग भेंट किए। बाइकर्स ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और पौधारोपण किया।

सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए धनखेड़ी, जेतपुरा, धरमपुरी, रिंगनोदिया, बारोली टोल, अलवासा, पालिया होते हुए हातोद पहुँची। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में शामिल बाइकर्स गजेन्द्र सिंह, विकास गुप्ता, अजय यादव आदि ने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में आतिथ्य परम्परा सबसे विशिष्ट है। हातोद में बाइकर्स ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। साथ ही सफाईकर्मियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सरपंच यशवंत डाबी, विश्वजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। सेवा संकल्प यात्रा का रात्रि विश्राम हातोद में रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर