home page

इंदौरः महू के बंडाबस्ती क्षेत्र में शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

 | 
इंदौरः महू के बंडाबस्ती क्षेत्र में शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई


इंदौर, 19 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को महू स्थित बंडाबस्ती क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध संयुक्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

पुलिस, राजस्व विभाग एवं सेना प्रशासन के समन्वय से अवैध रूप से निर्मित भवनों को हटाने का अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्मित किए गए दो अवैध भवनों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया।

प्रशासन द्वारा बंडाबस्ती क्षेत्र में कुल 10 अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शेष चिन्हित निर्माणों को भी आगामी दिनों में अतिक्रमण को हटाया जाएगा। संयुक्त अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, राजस्व अमला एवं सेना प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। यह अभियान शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर