home page

इंदौरः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एमवाय अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

 | 
इंदौरः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एमवाय अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया


इंदौर, 19 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान एमवाय अस्पताल के नए इमारत के निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला,एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डॉ.घनघोरिया से एमवाय के प्रोजेक्ट ले-आउट निर्माण की कार्ययोजना के प्रगति के बारे में चर्चा कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। शुक्ल ने निरीक्षण के दौरान कंपनियों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समय-सीमा के भीतर प्रोजेक्ट को गति दी जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द इस नए चिकित्सा संस्थान का लाभ मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर