home page

इंदौर: दशहरे से एक दिन पहले जल गया रावण, शॉर्ट सर्किट से लगी पुतले में आग

 | 
इंदौर: दशहरे से एक दिन पहले जल गया रावण, शॉर्ट सर्किट से लगी पुतले में आग


इंदौर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इंद्रपुरी कॉलोनी में मंगलवार को दशहरे पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम से एक दिन पहले ही पुतला जलकर राख हो गया। सोमवार देर शाम यहां शॉर्ट सर्किट के कारण पुतले में आग लग गई।

दरअसल, भाजपा विधायक मधु वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को इंद्रपुरी कॉलोनी में 32वां विशाल रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होना था। किया गया था इसके लिए होना था। इसके लिए रावण का पुतला तैयार कर लगाया था। सोमवार को अचानक उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही पूरा पुतला जलकर राख हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रावण के पुतले में लगी आग और उसके जलने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

रावण दहन का कार्यक्रम मंगलवार शाम 7 बजे होना तय था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही पुतला जल गया। अब आयोजक नया पुतला बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर