home page

इंदौरः संभागायुक्त ने रॉबर्ट नर्सिंग होम व रिसर्च सेंटर का किया निरीक्षण

 | 
इंदौरः संभागायुक्त ने रॉबर्ट नर्सिंग होम व रिसर्च सेंटर का किया निरीक्षण


इंदौरः संभागायुक्त ने रॉबर्ट नर्सिंग होम व रिसर्च सेंटर का किया निरीक्षण


इंदौर, 22 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने शनिवार को रॉबर्ट नर्सिंग होम व रिसर्च सेंटर के प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समिति के उस प्रस्ताव पर पुनः विचार करने के निर्देश दिए, जो इस परिसर में 5 मंजिला 62 विस्तारीय अस्पताल की रूपरेखा तैयार की गई। है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल को जिन सेवा कार्यों से उपचार के लिए जाना जाता है। प्रबंधन समिति को चाहिए कि यहां की समस्त सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। इसलिए प्रस्तावित अस्पताल के लिए आगामी 20 से 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर का विस्तार करने पर एकमत हो। साथ ही उन्होंने रॉबर्ट नर्सिंग होम में ब्लड बैंक स्थापना के लिए एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अशोक यादव को ब्लड बैंक स्थापना के लिए लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया के सहायता करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किस स्तर से लायसेंस जारी होता है और क्या दस्तावेज पूरे किए जाने है, इसके लिए वर्तमान का स्टेटस जाँच कर पूरी कराएंगे।

अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

संभागायुक्त लक्षकार ने बैठक से पूर्व संपूर्ण अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी के अलावा यहां मौजूद व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू,वेटिंग एरिया, मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी, प्रतीक्षालय, डीलक्स रूम और महिला-पुरुष जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। यहां महिला और पुरुष जनरल वार्ड में वातानुकूलित व्यवस्था के साथ ही साफ -सफाई देखकर प्रशंसा व्यक्त की। बैठक में डॉक्टर्स द्वारा बताया गया कि रॉबर्ट नसिंग होम की स्थापना वर्ष 1906 में हुई थी। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 100 मरीज उपचार के लिए आते है। अस्पताल परिसर में NABH के मापदंडों का पूरा ध्यान रखा है। चाहे वो शौचालय हो या वार्ड की व्यवस्थाएं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, समिति के सचिव डॉ. वी.एस. यशलाह, डॉ. मुकेश खापरा, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, किशोर रघुवंशी, विनय झेलावत, डॉ. एस.एस. लाल, सिस्टर एलसा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर