home page

मप्रः राष्ष्ट्रगीत के गायन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की होगी शुरूआत

 | 
मप्रः राष्ष्ट्रगीत के गायन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की होगी शुरूआत


भोपाल, 12 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लाल परेड मैदान भोपाल पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की शुरूआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को तत्संबंधी निर्देश जारी किए है। जिला से लेकर पंचायत स्तर तक होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।

राज्य स्तरीय समारोह के लिए कार्यक्रम जारी

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस राज्य स्तरीय मुख्य समारोह लाल परेड मैदान पर 9 बजे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन से होगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्रगान का गायन तथा परेड द्वारा सलामी दी जाएगी। बाद में मुख्यमंत्री डॉ. यादव परेड का निरीक्षण करेंगे और परेड द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। पदक अलंकरण और परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडरो को पुरस्कार वितरण के बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन होगा।

जिला और पंचायत स्तरीय कार्यक्रम

जिला स्तर -विकास खंड- नगर पालिका , नगर पंचायत और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित होगी। जिला स्तर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण सुबह 9 :30 से 10 बजे तक होगा और राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान के गायन से कार्यक्रम का समापन होगा।

प्रत्येक जिले में चलेगा स्वच्छता अभियन

निर्देश अनुसार प्रत्येक जिले में किसी प्रमुख स्थल को चिन्हित कर उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए पखवाड़े/एक माह का स्वच्छता अभियान स्वैच्छिक जनभागीदारी से संचालित किया जाएगा। इस अभियान में स्कूली विद्यार्थियों, एनएसएस, माय भारत,एनसीसी, युवा संगठनों तथा सामाजिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है।इसी प्रकार शासकीय विभागों एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरुकता बढाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर