home page

मप्रः विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2026-27 के लिए किया सदन समितियों का गठन

 | 
मप्रः विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2026-27 के लिए किया सदन समितियों का गठन


भोपाल, 03 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 की अवधि में सेवा करने के लिए सदन समितियों का गठन किया है। शुक्रवार को गठित की गई इन समितियों में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति, याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति,पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति, आचरण समिति एवं कृषि विकास समिति शामिल हैं।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जानकारी दी गई कि गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति का सभापति विजयपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। विधायक बालकृष्ण पाटीदार, सुरेन्द्र गहरवार, मथुरालाल डामर, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह एवं पंकज उपाध्याय सदस्य नाम निर्दिष्ट किया गया है।

वहीं, याचिका एवं अभ्यावेदन समिति का सभापति इंजी. प्रदीप लारिया को नियुक्त किया गया है। विधायक कमल मर्सकोले, राजकुमार मेव, विक्रम सिंह, अनिरुद्ध माधव मारू, प्रीतम लोधी, विश्वनाथ सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महेश परमार मधु भगत एवं आतिफ आरिफ अकील को सदस्य नाम निर्दिष्ट किया गया है।

इसी तरह पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति का सभापति सुरेन्द्र पटवा को नियुक्त किया गया है। विधायक सूर्यप्रकाश मीना, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेन्द्र दादू, नीरज सिंह ठाकुर, मोहन सिंह राठौर, महेन्द्र नागेश, मुरली भंवरा,डॉ. तेजबहादुर सिंह, कामाख्या प्रताप सिंह, कैलाश कुशवाहा, मुकेश मल्होत्रा, हरिबाबू राय, चैनसिंह वरकड़े एवं विवेक विक्की पटेल को सदस्य नाम निर्दिष्ट किया गया है।

पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति का सभापति हरदीप सिंह डंग को नियुक्त किया गया है। विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुकेश टंडन, जितेन्द्र पण्ड्या अम्बरीश शर्मा, शरद जुगलाल कोल, बृजबिहारी पटेरिया, ओमकार सिंह मरकाम, केदार चिड़ाभाई डाबर एवं कुंवर अभिजीत शाह को सदस्य नाम निर्दिष्ट किया गया है।

आचरण समिति का सभापति दिलीप सिंह परिहार को नियुक्त किया गया है। विधायक हरिसिंह रघुवंशी, हजारीलाल दांगी, चन्दर सिंह सिसोदिया, रमेश प्रसाद खटीक, शरद जुगलाल कोल, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मधु गेहलोत, देवेन्द्र पटेल आतिफ आरिफ अकील एवं अनुभा मुंजारे को सदस्य नाम निर्दिष्ट किया गया है।

कृषि विकास समिति का सभापति ठाकुरदास नागवंशी को नियुक्त किया गया है। विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, शिवनारायण सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, मनीषा सिंह, महेन्द्र यादव, श्रीकांत चतुर्वेदी, जितेन्द्र पंडया, सचिन सुभाषचन्द्र यादव, साहब सिंह गुर्जर एवं नीलेश पुसाराम उइके को सदस्य नाम निर्दिष्ट किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर