मप्रः जन-कल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अनुशंसाएं देने उच्च स्तरीय समिति गठित
| Aug 6, 2026, 18:05 IST
भोपाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का परीक्षण कर उन्हें और अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुख एवं जनहितकारी बनाने के लिए अनुशंसाएं प्रस्तुत किए जाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति एक माह की अवधि में अपना प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत करेगी।
सामान्य प्रसासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आदेश अनुसार समिति में अपर मुख्य सचिव वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, प्रमुख सचिव लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन (कार्मिक) विभाग सदस्य होंगे। सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी को सदस्य-सचिव नामित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

