ग्वालियरः वाहनों की जांच का चला अभियान, कमियां पाए जाने पर लगाया 2.83 लाख का जुर्माना
ग्वालियर, 07 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुक्रवार को संभागीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के चिरवई नाका पर स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों में कमियां पाए जाने पर कुल लगभग 2 लाख 83 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया 10 स्कूली वाहनों पर 77 हजार रुपये, 6 अन्य वाहनों पर 48 हजार 300 रुपये, 12 ट्रेक्टर पर लगभग एक लाख 53 हजार व एक ऑटो पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी प्रवीण नाहर के नेतृत्व में गए दल द्वारा अंजाम दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

