home page

गुनाः भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही

 | 
गुनाः भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही


गुना, 07 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के गुना शहर में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार बजरंगगढ़ बायपास स्थित भुल्लनपुरा तिराहे पर शनिवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से दुकानों के सामने बने चबूतरे, टीन शेड और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार जीएस बैरवा सहित नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानों के सामने रखे अस्थायी सामान को भी जब्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही दुकानदारों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर