home page

मप्रः राज्यपाल पटेल आज खण्डवा और खरगोन जिले के प्रवास पर

 | 
मप्रः राज्यपाल पटेल आज खण्डवा और खरगोन जिले के प्रवास पर


- जननायक टंट्या भील की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल, 04 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज शनिवार को खंडवा और खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां जननायक टंट्या भीड़ की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भोपाल से रवाना होकर प्रातः 10.15 बजे खण्डवा जिले के पंधाना विकासखंड के ग्राम बड़ौदा अहीर पहुंचेंगे। वे यहां प्रातः 11 बजे जननायक टंट्या भील के स्मारक पर पूजन करेंगे तथा प्रातः 11:30 बजे टंट्या भील के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को सिकल सेल कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे। राज्यपाल पटेल दोपहर 12:30 बजे से स्थानीय विद्यार्थियों के साथ संवाद कर मध्यान्ह भोजन करेंगे और दोपहर 1.15 बजे हेलीपैड से खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्यपाल पटेल दोपहर 1.45 बजे खरगोन आएंगे। आगमन के पश्चात राज्यपाल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे रक्षा अस्पताल पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 2 बजे से 3.40 बजे तक सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण करेंगे एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम उपरांत राज्यपाल पटेल दोपहर 3.40 बजे हेलिपैड खरगोन से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल पटेल के इस प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर