home page

इंदौरः फूटी कोठी चौराहे पर मकान में लगी आग, पांच लोगों को बचाया

 | 
इंदौरः फूटी कोठी चौराहे पर मकान में लगी आग, पांच लोगों को बचाया


इंदौर, 28 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में फूटी कोठी चौराहे के पास स्थित एक मकान में रविवार रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और अंदर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, रविवार रात करीब 9:15 बजे फूटी कोठी स्थित शराब दुकान के पास एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। ये सभी कर्मचारी थे जो बैटरियों का काम करते थे। इन सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद वे वहां से रवाना हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

महापौर भार्गव ने बताया कि आग की शुरूआत नीचे रखी बैटरियों से हुई है। यहां पर मकान में किस तरह की बैटरियां रखी थी। इसकी जांच के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने बताया कि आग में बिल्डिंग में करीब पांच लोग फंस गए थे। सभी को दूसरी बिल्डिंग की छत से बाहर निकालकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लेकर आई है। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर