मप्रः दिवंगत आईपीएस अधिकारी स्व. एके सिंह को डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
भोपाल, 04 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत अधिकारी एके सिंह को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिंह का 03 मई को निधन हो गया था।
सोमवार को पुलिस ऑफीसर मैस में आयोजित हुई शोक सभा में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित सभी अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए.साईं मनोहर, चंचल शेखर, योगेश चौधरी, डी.श्रीनिवास वर्मा, सेवानिवृत्त डीजीपी सुरेन्द्र सिंह, ऋषि कुमार शुक्ला, सुधीर सक्सेना तथा सेवारत एवं सेवानिवृत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

