home page

मप्रः मांडू स्वदेश दर्शन योजना के लिए डेस्टीनेशन मैनेजमेंट कमेटी गठित

 | 
मप्रः मांडू स्वदेश दर्शन योजना के लिए डेस्टीनेशन मैनेजमेंट कमेटी गठित


भोपाल, 01 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार की चैलेंज बेस डेस्टिनेशन डेवलपमेंट सब-स्कीम स्वदेश दर्शन 2.0 योजना की गाइडलाइन्स द्वारा माण्डू जिला-धार की स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य शासन ने डेस्टीनेशन मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है। इस संबंध में बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए है।

जारी आदेश के अनुसार, कमेटी में धार के जिला कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला धार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद माण्डू जिला धार यदि प्रस्तावित क्षेत्र नगरीय क्षेत्र में है, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला धार (यदि प्रस्तावित क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र में है), कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला धार, सहा. संचालक, जनसंपर्क विभाग जिला धार, जिला महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र जिला धार, प्राचार्य शासकीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान, जिला धार, कलेक्टर धार द्वारा नामांकित जिला प्रमुख/विभाग के प्रतिनिधि पर्यटन, और कलेक्टर धार द्वारा नामांकित पर्यटन उद्योग के दो प्रतिनिधि, सदस्य होंगे।

अध्यक्ष किसी भी अन्य विभाग/संस्था के प्रतिनिधि को विशेष आमंत्रित के रूप में आवश्यकतानुसार आमंत्रित कर सकेगें। कलेक्टर एवं चेयरपर्सन डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी माण्डू जिला-धार, जिले के पर्यटन उद्योग से जुडे हुये दो प्रतिनिधियों तथा पर्यटन से जुडे हुये विभाग के प्रतिनिधि को नामांकित कर इसकी सूचना पर्यटन विभाग एवं म.प्र. पर्यटन बोर्ड को प्रेषित करेंगे एवं विकास कार्यों की देखरेख के लिए अपने अधीनस्थ किसी अधिकारी को कमेटी के सदस्य सचिव के रूप में अधिकृत कर सकेंगे। उक्तानुसार गठित कमेटी पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की चैलेंज बेस डेस्टिनेशन डेवलपमेंट सब-स्कीम स्वदेश दर्शन 2.0 योजना की निर्धारित गाईडलाईन्स के अनुसार उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर