home page

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

 | 
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं


भोपाल, 02 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सोमवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होलिका दहन अन्याय और अधर्म पर सत्य एवं धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन उत्सव भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपराओं का प्रतीक है, जो परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधता है। यह पर्व आपसी प्रेम और विश्वास को सुदृढ़ करता है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सभी नागरिकों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की है और सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत