home page

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

 | 
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन


भोपाल, 20 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडियन हैबिटेट सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर सेंटर के निदेशक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु केजी सुरेश भी उपस्थित रहे। उन्होंने परिसर के संचालन और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएँ

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर