मप्रः दतिया उपचुनाव में निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को विधानसभा की सदस्यता संबंधी शपथ
भोपाल, 06 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने रविवार को विधानसभा सदस्यता संबंधी शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने घनश्याम सिंह को शपथ लेने के बाद बधाई दी और सम्मानित किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक फूल सिंह बरैया एवं कांग्रेस नेता अवधेश नायक उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई -अगस्त में हुए दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी घनशयाम सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों से हराया था। इससे पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास ही थी। घनश्याम सिंह दतिया के राजघराने से आते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

