home page

मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

 | 
मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र


भोपाल, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक 28 उम्मीदवारों द्वारा कुल 32 नाम निर्देशन पत्र रिटर्निग ऑफसर के समक्ष प्रस्तुत कर जमा किए।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि भारतीय जानता पार्टी के प्रत्याशी द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारा तीन नाम निर्देशन पत्र, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र, परिवर्तन पार्टी इंडिया द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राष्ट्रीय समाधान पार्टी द्वार एक नाम निर्देशन पत्र, आपका गणतंत्र पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राष्ट्रीय समाज पक्ष द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, भारतीय सभ्यता पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, भारतीय गणवार्ता पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, आजादी क्रांति पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राष्ट्रीय समानता दल द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, नेशन पीपुल्स पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, राईट टू रिकॉल पार्टी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र एवं 13 निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

रिटर्निग अधिकारी सोनाली राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई 2026 मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। इसके बाद 16 जुलाई 2026 को नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि रहेगी।

राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त दो शिक्षक निलंबित

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा उप निर्वाचन 2026 के तहत् जिले में लागू आदर्श आचरण संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधि में संलिप्त दो शासकीय शिक्षकों को आदेश जारी कर निलंबित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों के कृत्य को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत मानते हुए कार्यवाही की गई है। कलेक्टर द्वारा आदेश जारी जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है, उनमें राजीव तिवारी माध्यमिक शिक्षक हाई स्कूल मोहनाजाट एवं मुकेश शर्मा प्राथमिक शिक्षक सांदीपिनी विधालय बड़ौनी शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर