home page

दतिया विधानसभ उपचुनावः चौकिंग के दौरान 1.6 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोने के आभूषण जब्त

 | 
दतिया विधानसभ उपचुनावः चौकिंग के दौरान 1.6 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोने के आभूषण जब्त


भोपाल, 24 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर निगरानी टीमों की सख्ती बढ़ गई है। इसी क्रम में बसई चेक पोस्ट पर एक कार की जांच के दौरान लगभग 1685 ग्राम चांदी और 8.5 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए।

जनसम्पर्क अधिकारी निहारिका मीना ने शुक्रवार को बताया कि दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। सीमा पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा चौबीसों घंटे गहन निगरानी रखी जा रही है। सीमा से होकर गुजरने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों, नकदी, शराब एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री की विशेष जांच की जा रही है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को किसी भी प्रकार से प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि बसई चैकिंग पाईट पर चैकिंग के दौरान एसएसटी दल को वाहन क्रमांक एमपी 07 जेडी 5432 से सुनील सोनी से 1685 ग्राम चांदी के आभूषण (इस्तमाली) एवं 8.5 ग्राम सोने के आभूषण (इस्तमाली) जप्त किये गए। जप्त आभूषण के संबंध में कोई प्रमाणिक दस्तावेज संबंधित व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत नहीं किए है। उक्त आभूषणें की जप्ती कर जिला कोषालय दतिया में सुरक्षार्थ जमा कराया गय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर