home page

मप्रः मुख्यमंत्री आज सागर जिले के प्रवास पर, गढ़ाकोटा में रहस मेले में होंगे शामिल

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री आज सागर जिले के प्रवास पर, गढ़ाकोटा में रहस मेले में होंगे शामिल


- मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हितग्राहियों के खाते में करेंगे अंतरित

भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां रहली तहसील के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत आज रहस मेला मैदान में बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों और आजीविका समूहों को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह जनवरी पेड इन फरवरी 2026 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, पेंशन योजनाओं में प्रति हितग्राही प्रतिमाह 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196.72 करोड़ का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.05 बजे सागर जिले रहली तहसील के गढ़ाकोटा हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री सायं 5.10 बजे गढ़ाकोटा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर