home page

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिण्ड विधायक कुशवाह के पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिण्ड विधायक कुशवाह के पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की


भोपाल, 06 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके पुत्र स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक कुशवाह के पुत्र स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि स्वर्गीय पुष्पेन्द्र कुशवाह का गंभीर बीमारी के कारण गत 20 अक्टूबर को असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक अम्बरीश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर