home page

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक मातृभूमि के प्रति श्रद्धा सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 | 
राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक मातृभूमि के प्रति श्रद्धा सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


भोपाल, 30 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रत्येक राष्ट्रवासी के स्वाभिमान, मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा और राष्ट्रीय मूल्यों के सम्मान का सशक्त प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जहां राष्ट्र में इसे पूरे छह छंदों के साथ गाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं गुरूवार को लोक सभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक-2026 पारित होने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। इसके माध्यम से राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को भी राष्ट्रगान के समान विधिक संरक्षण प्राप्त होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर