home page

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक


भोपाल, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन प्रवास के दौरान शिप्रा तट पर श्री अंगारेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को संध्या के समय श्री अंगारेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचे और भगवान श्री अंगारेश्वर का पंचामृत - गुलाल पूजन किया। मंदिर में अभिषेक-पूजन पुजारी मनीष उपाध्याय और रोहित उपाध्याय ने कराई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर