home page

मप्रः मुख्यमंत्री आज बुरहानपुर जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री आज बुरहानपुर जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


इंदौर, 06 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के बुरहानपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 10.15 बजे बुरहानपुर रेणुका मण्डी हेलीपेड पहुंचेंगे। वे एमआईसी सभागृह में निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट की समीक्षा करेंगे और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुरहानपुर सांसद के गृह ग्राम बोहरड़ा जाएंगे। मुख्यमंत्री 11:15 बजे ग्राम बोहरडा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और फिर दोपहर 3:00 बजे आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर