home page

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन


- माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना, बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

भोपाल, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खाचरौद से उज्जैन आगमन के दौरान उन्हेल रोड पर ग्राम तुमड़ावदा में श्री सागोती माता मंदिर में पूजन कर दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यात्रा के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत किया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर