home page

जबलपुरः ट्रेवलर वाहन से समारोह स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ईधन बचाने का दिया संदेश

 | 
जबलपुरः ट्रेवलर वाहन से समारोह स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ईधन बचाने का दिया संदेश


जबलपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को जबलपुर प्रवास के दौरान एक अलग अंदाज देखने मिला। मुख्यमंत्री डॉ यादव ईंधन बचाने का संदेश देने डुमना एयरपोर्ट से अपनी पूरी टीम के साथ एक 'ट्रैवलर' वाहन में बैठकर मानस भवन पहुँचे, जहाँ वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ ट्रेवलर वाहन से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पांडे एवं नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के दिव्‍यांगजन प्रकोष्‍ठ के प्रदेश अध्‍यक्ष संदीप रजक, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री शरद जैन, पंकज दुबे भी समारोह स्थल पहुंचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर