home page

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं


भोपाल, 30 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लघु उद्योगों में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सदैव प्रगति की मंगलकामनाएं की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लघु उद्योग जगत हमारी अर्थव्यवस्था को गति एवं रोजगार के अवसर सृजन में अग्रणी भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में लघु उद्योगों के नए युग की शुरुआत हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर