home page

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएं

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएं


भोपाल, 04 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सच्चिदानंद रूप, धर्म संस्थापक, भक्ति, ज्ञान और कर्मयोग के परम प्रेरणास्रोत भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर हम ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के माध्यम से उनकी मध्य प्रदेश यात्रा से जुड़े पावन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा गुरु सांदीपनि की ज्ञान परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से भावी पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को आत्मसात कर समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को समर्पित विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद ने समाज सेवा, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जगाने में संगठन की भूमिका सराहनीय है। 'मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र समानता' के भाव के साथ धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा का यह संकल्प अनवरत आगे बढ़ता रहे, यही मंगलकामना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर