मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगीतकार गौरांग व्यास के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
| Sep 3, 2026, 23:27 IST
भोपाल, 03 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात संगीतकार गौरांग व्यास के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगत व्यास को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजन और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि वयोवृद्ध संगीत साधक गौरांग व्यास के निधन से संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनका पूरा जीवन संगीत के लिए समर्पित रहा। गुजराती संगीत को सुमधुर धुनों और विशिष्ट संगीत साधना से समृद्ध करने में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

