home page

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मप्र को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का माना आभार

 | 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मप्र को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का माना आभार


- आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने मप्र सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी

भोपाल, 09 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 14 जिलों को लाभान्वित करने वाली 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्ण 'एक्स' पर कहा कि करीब 10,783 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से लगभग 656 किमी रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। इससे लगभग 4,790 गांवों और 56 लाख से अधिक आबादी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश से संबंधित कटनी-पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन निर्माण एवं बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन निर्माण से दोनों राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा यात्री आवागमन एवं माल परिवहन की क्षमता भी और अधिक बढ़ेगी।मध्य प्रदेश, 09 सितंबर (हि.स.)।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर