मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई
भोपाल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।
स्वर्ण पदक जीतने पर बॉक्सर लवलीना को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला मुक्केबाजी स्पर्धा के 75किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा कि लवलीना को उनके जन्मदिन पर मिली यह स्वर्णिम उपलब्धि जश्न का सबसे बेहतरीन अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लवलीना के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
नेत्रा कुमानन को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की डिंगी सेलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर डिंगी सेलर नेत्रा कुमानन को बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने 'एक्स' पर कहा कि नेत्रा कुमानन की इस उपलब्धि ने सम्पूर्ण देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
रिकर्व तीरंदाजी टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर पुरूष टीम को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरूषों की रिकर्व तीरंदाजी टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान को बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने 'एक्स' पर कहा कि भारतीय तीरंदाजी दल के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के युवा तीरंदाजों को इस खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
सेलिंग स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 के महिलाओं के सेलिंग स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर देश को गर्व है। यह सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
तीरंदाजी के रिकर्व टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर बेटियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर तीरंदाज अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हमारी प्रतिभाशाली बेटियों की धमाकेदार जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। भारत को एशियाई खेलों में पहली बार महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला है। यह भारतीय तीरंदाज़ी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।
मुख्यमंत्री ने रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में तीरंदाजी के रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोद को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के अथक परिश्रम, समर्पण और शानदार प्रदर्शन से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि देश के युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

