home page

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों को दी बधाई

 | 
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों को दी बधाई


भोपाल, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 का खिताब अपने नाम करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर कहा कि भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन तालमेल और अदम्य आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए चीन को फाइनल में 1-0 से पराजित कर देश का मान बढ़ाया है। भारतीय जूनियर हॉकी टीम पर सभी देशवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने हॉकी के मैदान में एक बार फिर देश का नाम रौशन किया है। भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत का वर्चस्व कायम रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार तालमेल से विजय प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर