home page

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैरा एशियन गेम्स में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

 | 
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैरा एशियन गेम्स में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई


भोपाल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 की स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले भारतीय जांबाज खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को एशियन पैरा गेम्स-2026 की पैरा शूटिंग स्पर्धा में पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत का ऐतिहासिक परचम स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित अंतिल, रजत पदक जीतने पर महेन्द्र गुर्जर, कांस्य पदक जीतने पर संदीप संजय सरगर को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-40/एफ-41 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर टॉप्स एथलीट नवदीप को बधाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुष 200 मीटर टी-37 स्पर्धा में भारत के एथलीट राकेशभाई भट्ट को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैरा शूटिंग स्पर्धा में मोना अग्रवाल और बैडमिंटन वुमेन्स डबल्स एसएल 3 - एसयू 5 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर तुलसीमथी मुरुगेसन एवं मानसी जोशी को बधाई दी है। इसी तरह एशियाई खेलों में बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएल 3 - एसयू 5 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीतेश कुमार एवं तुलसीमथी मुरुगेसन को भी बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने मेन्स 100 मीटर फ्री स्टाइल एस 11 में कांस्य पदक जीतने पर हिमांशु मंडल को भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ी भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए निश्चित ही देश को गौरवान्वित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर