home page

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को दी बधाई

 | 
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को दी बधाई


भोपाल, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का प्रमुख नियुक्त होने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि एयर मार्शल दीक्षित का अनुभव एवं कुशल नेतृत्व भारतीय वायुसेना की सामरिक शक्ति को और मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीक्षित को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर