home page

मप्र स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डाँ.यादव होंगे मुख्य अतिथि

 | 
मप्र स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डाँ.यादव होंगे मुख्य अतिथि


- जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि नामित

भोपाल, 30 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर 2026 को राज्य के मुख्य समारोह और जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि नामित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश अनुसार मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव भोपाल में लाल परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि

जारी आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और जबलपुर में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी तरह बैतूल में विधायक हेमंत खण्डेलवाल, खण्डवा में मंत्री कुंवर विजय शाह, इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, देवास में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सीहोर में मंत्री करण सिंह वर्मा, मण्डला में मंत्री संपतिया उइके, मुरैना में मंत्री एदल सिंह कंषाना, झाबुआ में मंत्री निर्मला भूरिया, सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खरगोन में मंत्री विश्वास सारंग, शिवपुरी में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, अलीराजपुर में मंत्री नागर सिंह चौहान, भिंड में मंत्री राकेश शुक्ला, शाजापुर में मंत्री इंदर सिंह परमार, नर्मदापुरम में राज्यमंत्री कृष्णा गौर, दमोह में राज्यमंत्री धर्मेन्द्र लोधी, अनूपपुर में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, उज्जैन में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, कटनी में राज्यमंत्री लखन पटेल, राजगढ़ में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, रायसेन में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सतना में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, छतरपुर में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, सिंगरौली में राज्यमंत्री राधा सिंह, हरदा में केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, शहडोल में लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह, बुरहानपुर में लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बालाघाट में लोकसभा सांसद भारती पारधी, आगर मालवा में लोकसभा सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, बड़वानी में लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, सीधी में लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, मऊगंज में लोकसभा सांसद जनार्दन मिश्रा, छिंदवाड़ा में लोकसभा सांसद बंटी विवेक साहू, सिवनी में लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, श्योपुर में लोकसभा सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, मंदसौर में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नीमच में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, रतलाम में लोकसभा सांसद अनिता चौहान, पांढुर्णा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, पन्ना में विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, धार में विधायक नीना वर्मा, उमरिया में विधायक मीना सिंह मांडवे, टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक, डिंडोरी में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, निवाड़ी में विधायक अनिल जैन, मैहर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, गुना में विधायक पन्नालाल शाक्य, दतिया में विधायक प्रदीप अग्रवाल, अशोक नगर में विधायक जंगन्नाथ सिंह रघुवंशी और विदिशा में विधायक मुकेश टंडन शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर