home page

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर किया आह्वान

 | 
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर किया आह्वान


- स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 07 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कैंसर के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और उचित उपचार के प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को 'एक्स' पर कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और सही जानकारी के माध्यम से कैंसर के जोखिम को कम करने के साथ इसके उपचार को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कैंसर से बचने के लिए हम सब स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी समय पर इसकी जांच कराकर एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर