home page

मप्रः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भोपाल ईवीएम गोडाउन का किया निरीक्षण

 | 
मप्रः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भोपाल ईवीएम गोडाउन का किया निरीक्षण


भोपाल, 26 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ भोपाल स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान गोडाउन में ईवीएम की सुरक्षित संधारण व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग प्रक्रिया तथा लॉजिस्टिक प्रबंधन का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस निरीक्षण में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जा रही सुरक्षा एवं पारदर्शिता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी और कहा कि आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर