home page

सीजीएसटी का भोपाल के जिम 365 डिग्री पर छापा, एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

 | 
सीजीएसटी का भोपाल के जिम 365 डिग्री पर छापा, एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा


भोपाल, 08 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम को जांच में पता चला कि जिम में बिल जारी नहीं किए जा रहे थे और इसी के जरिए टैक्स चोरी की जा रही थी।

सीजीएसटी की करीब 30 अफसरों की अलग-अगल टीमों ने सोमवार को जिम संचालक हुजैफा कुरैशी के चूनाभट्टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई शुरू की। सीजीएसटी के प्रधान आयुक्त एन पदमश्री के निर्देश पर हुई यह कार्रवाई मंगलवार शाम तक चली। एडिशनल कमिश्नर जी मनिगंडा स्वामी ने टीम को लीड किया।

सीजीएसटी के अनुसार, जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 में जीएसटी नियमों में बदलाव के बाद इन संस्थाओं के लिए टैक्स क्रेडिट की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसके बाद ऐसे प्रतिष्ठानों को पांच प्रतिशत जीएसटी देना होता है। आरोप है कि जिम संचालक की ओर से यह टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। इससे पहले इन प्रतिष्ठानों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जाता था।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच में टैक्स क्रेडिट नहीं मिलने के बाद भी 5 प्रतिशत टैक्स जमा नहीं करने का मामला सामने आया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद जिम संचालक से टैक्स चोरी की राशि जमा कराई जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर