home page

मप्र के मुरैना में बाइक से गिरे देवर-भाभी और दो बच्चे, ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौत

 | 
मप्र के मुरैना में बाइक से गिरे देवर-भाभी और दो बच्चे, ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौत


मुरैना, 17 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर नूराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम जेके टायर फैक्ट्री के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार को चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में देवर-भाभी और दो बच्चे शामिल हैं।

नूराबाद थाना प्रभारी सौरभ पुरी ने बताया कि बाइक सवार ग्वालियर की तरफ से आ रहे थे। रास्ते में कचड़ा ढोने वाला एक रिक्शा खड़ा था। बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद देवर-भाभी और दो बच्चे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को एकत्रित कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सूरज कुशवाह (18) पुत्र दीवान कुशवाहा निवासी बासी (देवर), नीरजा कुशवाह (20) पत्नी अजय कुशवाहा निवासी भोना का पूरा लोहगढ़ (भाभी), श्रीकांत (10) कुशवाह पुत्र श्रीचंद्र कुशवाह (नीरजा का भाई) और राजकुमारी (8 साल) पुत्री बलबीर कुशवाह (नीरज की भतीजी) के रूप में हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर