home page

भोपाल में 3 से 8 अगस्त तक होगी बिक्स कल्चरल बैठक, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

 | 
भोपाल में 3 से 8 अगस्त तक होगी बिक्स कल्चरल बैठक, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा


- सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता से सुनिश्चित करने के निर्देश

भोपाल, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक तृतीय ब्रिक्स कल्चर वर्किंग ग्रुप (सीडब्ल्यूजी) बैठक एवं बिक्स कल्चर मिनिस्टर्स की बैठक प्रस्तावित है। भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को ब्रिक्स की बैठक की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय, आतिथ्य, सुरक्षा, परिवहन,आवास तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का अवसर है।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर