home page

भोपालः अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, जनसुनवाई में 150 आवेदन प्राप्त हुए

 | 
भोपालः अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, जनसुनवाई में 150 आवेदन प्राप्त हुए


भोपाल, 24 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम सुमित पांडेय, अंकुर मेश्राम ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया।

जनसुनवाई में आए नागरिकों से 150 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम पांडेय, मेश्राम जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर