home page

भोपालः सेवा संकल्प ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली बैठक

 | 
भोपालः सेवा संकल्प ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली बैठक


- नरेला विधानसभा के प्रत्येक बूथ से निकलते हुए जिला मुख्यालय पर होगी एकत्रित

भोपाल, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को सेवा संकल्प ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर भोपाल में नरेला विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने यात्रा की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा को समाज के प्रत्येक वर्ग को अवगत कराने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर को देशभर में एक साथ सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के सभी बूथों से यात्रा निकलते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपाल जिला मुख्यालय पर एकत्रित होंगी।

बूथ से लेकर जिला मुख्यालय तक यात्रा की जानकारी

बैठक में बताया गया कि सेवा ज्योति यात्रा में प्रत्येक बूथ से 20-20 कार्यकर्ता और लाभार्थी शामिल होंगे। सबसे पहले बूथ कार्यकर्ता बाइक से अपने-अपने बूथ का भ्रमण करते हुए मंडल मुख्यालय पर पहुंचेंगे। मंडल पर एकत्रित होकर सभी कार्यकर्ता विधानसभा मुख्यालय पर पहुंचेंगे। विधानसभा मुख्यालय से जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल से 1 या 2 किमी दूर से पदयात्रा के रूप कार्यक्रम स्थल जहां विकसित भारत संकल्प सभा होना है वहां पहुंचेंगे। विधानसभा मुख्यालयों से सभी यात्रायें जिला मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे तक पहुंचेंगी। जिला मुख्यालय सभा स्थल पर प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल सभा को संबोधित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर