home page

मप्रः अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक ने नाबार्ड चेयरमैन से की शिष्टाचार भेंट

 | 
मप्रः अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक ने नाबार्ड चेयरमैन से की शिष्टाचार भेंट


भोपाल, 08 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष शाजी कृष्णन से बुधवार को भोपाल प्रवास पर अपेक्स बैंक भोपाल के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने भेंट कर मध्य प्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक सी.सरस्वती, अपेक्स बैंक के उप महाप्रबंधक के.टी.सज्जन, ओ.एस.डी. अरविंद बौद्ध भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान गुप्ता ने मध्य प्रदेश में पैक्स एवं सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों से नाबार्ड अध्यक्ष को अवगत कराते हुए, नाबार्ड से भी इस दिशा में योजनाएं बनाने का अनुरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर