home page

मुरैना : छत पर बिजली के तार बदलते समय करंट लगने से इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

 | 
मुरैना : छत पर बिजली के तार बदलते समय करंट लगने से इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत


मुरैना, 01 जुलाई (हि.स.)। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश पुत्र रामचरन इंदौलिया 34 निवासी महाराजपुर रोड बजरंग कॉलोनी, गुलाब गार्डन के पास, बुधवार सुबह अपने घर की छत पर बिजली के तार बदल रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि मुकेश इंडियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार, बैंक कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा बिजली के तार बदलने के दौरान करंट लगने से हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा