home page

मुरैना के डायल-112 की तत्परता से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मिला समय पर इलाज

 | 
मुरैना के डायल-112 की तत्परता से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मिला समय पर इलाज


भोपाल, 26 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

पुलिस मुख्यालय से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, बीते 25 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कैलारस क्षेत्र अंतर्गत नेपरी पुल के पास एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर खड़ी बस से टकरा गया है, जिसमें दो महिलाओं सहित 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन जाट एवं पायलट मनोज धाकड़ ने पाया कि सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर खड़ी बस से पीछे से टकरा गया, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए। डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहनों की सहायता से तत्काल शासकीय अस्पताल, कैलारस पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत