home page

अनूपपुर: 13 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट से निकलवाए, वसूला 13 हजार का जुर्माना

 | 
अनूपपुर: 13 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट से निकलवाए, वसूला 13 हजार का जुर्माना


अनूपपुर: 13 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट से निकलवाए, वसूला 13 हजार का जुर्माना


अनूपपुर, 09 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर शहर की सड़कों पर बुलेट से पटाखों जैसी आवाज निकालने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। बुधवार को शुरू हुए इस अभियान में पुलिस ने शाम तक 13 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए और चालकों पर 13 हजार का जुर्माना वसूलते हुए लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।

जिला यातायात प्रभारी विनोद दुबे ने बताया कि पुलिस टीम सामतपुर तिराहा, अमरकंटक तिराहा और अंडरब्रिज तिराहा पर लगातार चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान कंपनी के साइलेंसर बदलकर पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली गाड़ियों को रोककर उनके साइलेंसर तुरंत निकाले गए और चालान काटा गया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि प्रदूषण कंट्रोल और पुलिस मुख्यालय के आदेश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। एसपी ने चालकों को सख्त हिदायत दी है कि सड़कों पर स्टंटबाजी और शोरबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा। यातायात पुलिस ने साफ किया है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला