home page

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प घर घर पहुंचाने का माध्यम बनेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा :- मंत्री राकेश सिंह

 | 
प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प घर घर पहुंचाने का माध्यम बनेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा :- मंत्री राकेश सिंह


जबलपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। आधुनिक भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन कि यात्रा राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प से प्रेरित है और उन्ही से प्रेरणा लेकर पुरे देश में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प घर घर पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

यह बात मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को जबलपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन्दे मातरम चौक सिविक सेंटर में कही।

उल्लेखनीय है क़ि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वन्दे मातरम चौक सिविक सेंटर से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। सेवा ज्योति यात्रा में जबलपुर महानगर की आठो विधानसभा का एकत्रिकरण वन्दे मातरम चौक में हुआ इसके पश्चात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सेवा का संकल्प लेकर यात्रा आठो विधानसभाओ के लिए रवाना किया इसके बाद प्रत्येक विधानसभा में सेवा ज्योति कलश

यात्रा निकाली गई।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की इस लंबी यात्रा ने सेवा और समर्पण को जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा प्रधान सेवक मिला है, जिन्होंने गांव, गरीब, किसान, महिला युवा सहित सभी वर्गों की चिंता की है।

उन्होंने कहा कहा सेवा ज्योति कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत के संकल्प' को साकार करना और समाज के सक्षम वर्ग में वंचित, असमर्थ व अशिक्षित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता जगाकर उन्हें निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करना है।

यात्रा के रवना होने के पूर्व सामूहिक वन्दे मातरम गान हुआ इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण सभी ने सुना।

इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री श्रीकान्त साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ वाणी अहलुवालिया नगर महामंत्री श्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक