home page

मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 | 
मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


भोपाल, 30 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने गुरुवार को भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय और व्यक्तिगत समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री गौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए प्रेषित किया गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी चुनौतियों को समझा और भरोसा दिलाया कि सभी लंबित समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के संवाद कार्यक्रम जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे