home page

अनूपपुर: गुड फ्राइडे पर ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में की विशेष प्रार्थना, यीशू को याद कर मनाया शोक दिवस

 | 
अनूपपुर: गुड फ्राइडे पर ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में की विशेष प्रार्थना, यीशू को याद कर मनाया शोक दिवस


अनूपपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में ईसाई धर्म के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना कर शोक दिवस मनाया। चर्च में घंटा न बजाकर लकड़ी के खटखटे बजाए। लोगों ने चर्च में क्रॉस चूमकर यीशु का स्मरण कर दान किया।

ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे और फिर ईस्टर का बहुत महत्व है। गिरजाघरों में यीशु को याद किया। इस दिन यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसे गुड फ्राइडे इसलिए कहते हैं कि उन्होंने इंसानों के लिए आत्म-बलिदान देकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया था। कई जगहों पर पवित्र या महान फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे भी कहने की परंपरा है।

धर्म अवमानना और राजद्रोह के आरोप में यीशू को गोलगोथा नाम की सूली पर चढ़ा दिया गया था। इससे उनकी मृत्युव हो गई। बलिदान को याद कर उपवास रखते हैं। विषेश प्रर्थना सभा में पास्टर दीपक दास, एसटी रावलकर, एनोस, अमिता रावलकर, आमोस, रुथ रावलकर, रिचर्ड रेगी राव, जॉन रावलकर, हनोक लाल, विलियम रावलकर,योना रावलकर, चांद भिसे, विमला मसीहा, स्मिता रॉव, अरुणिमा लाल, राजेश भिसे, राजेश्वरी भिसे, चांद भिसे, विलियम, विजय रावलकर, प्रार्थना रावलकर, स्तुति, आराधना, अर्निका लाल, आकांक्षा लाल, हाबिल, ऐश्वर्या, स्मिता राव, इशिता, शेरोंन,अभिलाषा, सृष्टि दास, हर्ष लाल, इमैनुएल लाल, सृष्टि लाल, अभिराज डेविड, जेनेट वाकर, सुलोचना, शांता,मुस्कान सहित अन्य शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला